|
| पाकिस्तान की Сबोर्डर एक्शन टीमТ द्वारा हमले की आशंका के खुफिया इनपुट को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रख रहा है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, Сनिगरानी बढ़ाई गई है। जवान चौकस हैं। सीमा पर आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।Т हमले की आशंका के खुफिया इनपुट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, Сऐसी रिपोर्ट आती रहती हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऐसा खतरा हमेशा रहता है। हम नजर रखे हुए हैं।
|