Visitors online: 002

J&K: पंपोर में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी, 'बिल्डिंग में छिपा एक आतंकी मारा गया'

Home » Headlines

जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के नजदीक पंपोर में एक सरकारी इमारत में आतंकवादियों को घुसे हुए 52 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रहा ये मुठभेड़ आज तीसरे दिन भी जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि बिल्डिंग में छिपा एक आतंकी मारा जा चुका है। हालांकि इस बात की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने अभियान और तेज कर दिया है। दोनों ओर से गोलीबारी अभी भी जारी हैं।

तीन से चार आतंकी ईडीआई परिसर में घुस गए थे और इनमें से एक इमारत में उन्होंने पोजीशन ले ली थी। ऐसी आशंका है कि ये आतंकी परिसर में नदी किनारे से घुसे हो सकते हैं लेकिन इसकी पुष्टि अभियान खत्म होने के बाद ही हो सकेगी।

आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना ने मोर्टार से गोले दागे थे, हल्की मशीन गनों और अन्य छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया था लेकिन इसमें अभी तक सफलता नहीं मिली है। आतंकियों ने बीते फरवरी माह में भी इमारत को निशाना बनाया था। तब 48 घंटो तक चली मुठभेड़ में सेना के दो युवा अधिकारियों समेत सुरक्षा बलों के पांच जवान और संस्थान में काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि तीन आतंकियों को मार गिराया गया था।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links