Visitors online: 001

अफगान शांति को कश्मीर से जोड़ने पर अमेरिका ने पाकिस्तान की निंदा की

Home » Headlines

उरी हमले को सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला बताते हुए इसके बाद भारत की कार्रवाई को आत्मरक्षा का अधिकार कहकर इसका समर्थन करने वाले अमेरिका ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोड़ने के पाकिस्तान के हालिया प्रयास को खारिज कर दिया।
 
व्हाइट हाउस ने हालिया लक्षित हमले को लेकर भारत की खुद की रक्षा के अधिकार का समर्थन किया लेकिन दोनों पड़ेासी देशो के बीच सीमा पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चेताया। अमेरिका ने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बने।
 
व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने कहा कि भारत अमेरिका संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील संबंध हैं। उन्होंने विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध मजबूत करने में ओबामा प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links