Visitors online: 003

डोनाल्ड ट्रंप : सत्ता में आया तो मेरा प्रशासन ISIS के खात्मे पर ध्यान केंद्रित करेगा

Home » Headlines

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह सत्ता में आते हैं तो उनका प्रशासन "बेतहाशा हस्तक्षेप को रोकेगा" और इसके बजाय "आईएसआईएस को हराने और पूरी तरह खत्म करने" पर ध्यान केंद्रित करेगा।
 
ट्रंप ने कल फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली में कहा, "ट्रंप का प्रशासन बेतहाशा हस्तक्षेपों को रोकेगा और इसके बजाय वह आईएसआईएस को हराने और पूरी तरह तबाह करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।" उन्होंने कहा, Сहम अपनी साइबर सुरक्षा को भी मजबूत करेंगे।" ट्रंप ने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका अपने दुश्मनों को नष्ट करने के लिए जरूरत पड़ने पर साइबर हमले का इस्तेमाल करेगा और उन्हें ऑनलाइन भर्ती से रोकेगा।
 
उन्होंने कहा, "आईएसआईएस हमारे बच्चों को देश से बाहर ले जा रहा है क्योंकि वे इंटरनेट का इस्तेमाल हमसे बेहतर तरीके से कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "इसी के साथ, हम अपनी कमजोर हो चुकी सेना का पुनर्निर्माण करने वाले हैं। हम अपने लोगों का ध्यान रखने वाले हैं।"


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links