Visitors online: 001

मरने के बाद भी इतना कमा रहे है माइकल जैकसन, जानकर हो जायेंगे हैरान

Home » Headlines

फोर्ब्स पत्रिका ने सबसे अधिक कमाई वाले दिवंगत सेलिब्रिटी की अपनी ताजा सूची में पॉप स्टार माइकल जैकसन को शीर्ष पर रखा है। पत्रिका के अनुसार बीते 12 महीने में किसी भी दिवंगत सितारे की तुलना में माइकल जैकसन की कमाई सबसे अधिक रही। दिवंगत सेलिब्रिटी की वाषिर्क सूची में माइकल जैकसन  रिकॉर्ड 82.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर हैं।
 
2009 में जैकसन अपनी मृत्यु के बाद से हर साल सबसे अधिक कमाई वाले दिवंगत सितारों की सूची में शीर्ष पर रहे हैं। बहरहाल, माइकल जैकसन की सबसे अच्छी दोस्त एलिजाबेथ टेलर निधन के बाद 2012 में शीर्ष पर थीं लेकिन 2016 की सूची में वह खिसककर 13वें पायदान पर पहुंच गईं। इस साल की सूची में नंबर दो का स्थान हासिल किया है पीनट्स के रचनाकार और कार्टूनिस्ट चार्ल्स एम शल्ज ने जबकि हाल में मृत्यु को प्राप्त हुए महान गोल्फ खिलाड़ी आर्नल्ड पामर तीसरे पायदान पर रहे। एल्विस प्रिस्ले और प्रिंस ने शीर्ष पांच में स्थान बनाया और बॉब मार्ले तथा जॉन लेनन शीर्ष दस में शामिल रहे। गौरतलब है कि अप्रैल में नशीले पदार्थ के अत्यधिक सेवन के कारण प्रिंस का निधन हो गया था। जनवरी में कैंसर से जंग हारने वाले डेविड बोवी 11वें स्थान पर रहे।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links