Visitors online: 002

मुंबई के मेकर टावर में लगी आग, हादसे में दम घुटने से 2 लोगों की मौत, 11 को बचाया गया

Home » Headlines

मुंबई में कफ परेड इलाके में बने मेकर टॉवर की 20वीं मंजिल पर मंगलवार सुबह आग लग गई।  जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमे 11 लोगों को बचा लिया गया है। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया "आग मेकर चैम्बर की 20वीं मंजिल पर लगी जिसके बाद दस दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया।" दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि कफ परेड पर स्थित मेकर चैम्बर इमारत के "ए" विंग में यह आग सुबह छह बज कर करीब 37 मिनट पर लगी। उस समय लोग सो रहे थे।
 
पुलिस तथा दमकलकर्मियों ने बताया कि आग में जल कर दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 11 लोगों को बचा लिया गया। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बताया जाता है कि आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसी टॉवर में बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी शेखर बजाज का परिवार भी रहता है जिनके सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links