Visitors online: 002

MS Dhoni: The Untold Story - दिशा पाटनी ने साक्षी धोनी की प्रतिक्रिया को लेकर किया ये खुलासा

Home » Headlines

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने जीवन पर आधारित फिल्म एमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी में नवोदित अभिनेत्री दिशा पाटनी के प्रदर्शन के बारे में भले ही चुप्पी साध रखी है, लेकिन इस अभिनेत्री ने खुलासा किया कि फिल्म में उनकी भूमिका भारतीय कप्तान की पत्नी साक्षी को पसंद आई।
 
पाटनी ने यहां कहा कि धोनी बहुत शर्मीले हैं और अंतर्मुखी भी, इसलिए वह कुछ नहीं कहते, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी काफी बातचीत करती हैं। उन्होंने मुझे बताया कि इस फिल्म में उन्हें मेरी भूमिका काफी पसंद आई और वह मुझे देखकर काफी खुश हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि धोनी ने भी मुझे पसंद किया होगा। अभिनेत्री अब भारतीय-चीनी प्रोडक्सन Сकुंग फू योगाТ में नजर आएगी, जिसमें अभिनेता जैकी चैन और सोनू सूद हैं।
गौर हो कि क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म Сएमएस धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरीТ ने वैश्विक स्तर पर बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है। फिल्म निर्माताओं का कहना है कि टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर आधारित फिल्म ने भारत में 175 करोड़ रुपये से अधिक, जबकि विदेश में 29 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। बता दें कि यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई।
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links