Visitors online: 001

जम्‍मू-कश्‍मीर : देश विरोधी गतिविधियों के चलते 12 वरिष्‍ठ अधिकारी बर्खास्‍त, कुछ अफसर हुए फरार

Home » Headlines

जम्‍मू-कश्‍मीर में देश विरोधी गतिविधियों की वजह से 12 वरिष्‍ठ अधिकारियों को बर्खास्‍त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर के जिन 12 अफसरों को बर्खास्‍त किया गया है, उनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। 
 
इस तरह के मामले में संलिप्‍तता की बात पता चलने पर राज्‍य की पुलिस ने तहकीकात शुरू की थी। पुलिस ने इन अफसरों को लेकर एक अहम जांच रिपोर्ट तैयार की थी। सूत्रों के अनुसार, इन अधिकारियों के देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर आरोप लगाए गए।
 
बताया जा रहा है कि बर्खास्‍त हुए कुछ अफसर अब भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बर्खास्‍त किए गए कई अफसरों पर पब्लिक सेफ्टी एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links