|
|
मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन से लेकर अब तक यानी 9वें सीजन तक आप बिग बॉस की आवाज सुनते आये होंगे। सभी सीजन में एक ही व्यक्ति आवाज। लेकिन आपने कभी सोचा ये हैं कौन? जिनकी आवाज तो सुनाई पड़ती है लेकिन वो दिखाई नहीं देते। आपके मन में जरूर उत्सुकता होगी कि आखिर बिग बॉस हैं कौन? हम आपको उनकी तस्वीर से रू-ब-रू करा रहे हैं।
यह तस्वीर वाइस ओवर आर्टिस्ट अतुल कपूर की है। जिनकी आवाज मशहूर टीवी शो बिग बॉस के जरिये लोगों के दिलों पर छा गई है। अब तक बिग बॉस के सभी सीजन में उन्होंने स्पेशल सीक्रेट रूम से बिग बॉस के सभी प्रतियोगियों की गतिविधियों पर नजर रखी हैं। बिग बॉस 8 के प्रतियोगियों ने भोजन पर बिग बॉस से मिलने की इच्छा जताई थी पर लेकिन शो के फॉरमेट के अनुसार ऐसा संभव नहीं हो सका। लेकिन वर्षों तक उनकी आवाज सुनने के बाद अंततः उन्हें देखने की हसरत पूरी हो ही गई।
|