Visitors online: 002

"ऐ दिल है मुश्किलТ" का समर्थन करने वाला मैं पहला शख्स था : अजय देवगन

Home » Headlines

भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध के समर्थन में सामने आए अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं चाहा कि करण जौहर की फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" पर प्रतिबंध लगे क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने से पहले की गई थी।
 
देवगन का कहना है कि रणबीर कपूर और फवाद खान अभिनीत इस फिल्म की रिलीज का समर्थन करने वाले वह पहले शख्स थे। यह फिल्म इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है और उसी दिन अजय देवगन की "शिवाय" भी रिलीज हो रही है।
 
देवगन ने बताया, "मेरे लिये यह सामान्य बात है। दो बड़ी फिल्में हमेशा रिलीज होती हैं और उम्मीद है कि दोनों ही अच्छा प्रदर्शन करेंगी।"


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links