Visitors online: 002

पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग करने में सफल रहे PM मोदी: फडणवीस

Home » Headlines

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने  कहा कि उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को दुनिया भर में अलग थलग करने में सफल रहे।
 
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने (सत्ता में आने के बाद) शांति के लिए रूख अपनाया था। लेकिन उरी हमले के बाद आक्रोश का माहौल था। हालांकि (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना के) लक्षित हमलों के बाद हमारे देश ने दिखा दिया कि अगर हम पर हमला हुआ तो हम पलटवार कर सकते हैं। उन्होंने (मोदी) सफलतापूर्वक पाकिस्तान को दुनिया भर में अलग थलग कर दिया।" फडणवीस ने उरी हमले में शहीद हुए महाराष्ट्र के चार जवानों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की वित्तीय मदद देने के लिए मुंबई जिला सहकारी बैंक (एमडीसीबी) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links