Visitors online: 005

भोपाल एनकाउंटर: वायरलेस पर पुलिस की बातचीत का ऑडियो टेप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Home » Headlines

भोपाल में सिमी के आठ आतंकियों के एनकाउंटर के बाद एक नया ऑडियो टेप सामने आया है जिसने पुलिस की भूमिका को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। माना जा रहा है कि यह ऑडियो पुलिस कंट्रोल रूम और मौका-ए-वारदात पर तैनात पुलिस टीम के बीच हुई बातचीत का है। 
 
सामने आए इस ऑडियो में सुना जा सकता है कि पुलिस वाले कह रहे हैं "उन सबको चारों तरफ से घेर लो, हम आ ही रहे हैं एसपी साहब आने वाले हैं।" ऑडियो में इस दौरान निर्देश दिया जा रहा कि "सब को घेर लो, कोई बचना नहीं चाहिए सब का काम तमाम कर दो।" इस बातचीत में पुलिस टीम कंट्रोल रूम को बता रही है कि भागने वाले पांच हैं। एक साथ भागे हैं।
 
मध्य प्रदेश सरकार ने सवालों से घिरे इस एनकाउंटर की न्यायिक जांच कराने का आदेश दिया है। भोपाल में आठ सिमी आतंकियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की न्यायिक जांच होगी। मध्य प्रदेश की भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर मामले की जांच अब हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसके पांडे करेंगे।
 
रिपोर्ट के मुताबिक आठों आतंकियों की प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सीने में गोली लगने की बात सामने आई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों के सीने और पैरों पर तीन दिशाओं से गोलियां लगी हैं। गौरतलब है कि भोपाल की सेंट्रल जेल से दिवाली की रात सिमी के 8 आतंकी एक हेड कांस्टेबल का गला रेतकर हत्या करने के बाद भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुबह एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links