Visitors online: 001

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1400 अंक नीचे गिरा

Home » Headlines

शेयर बाजार बुधवार को औंधे मुंह गिर गया है। शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है और सेंसेक्स लगभग 1400 अंक नीचे गिर गया। काले धन पर की गयी कार्रवाई और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप के मजबूत प्रदर्शन के बाद शेयर बाजार खुलने से पूर्व सेंसेक्स में 1340 अंकों और निफ्टी में 476 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
 
5 साल में शेयर बाजार में यह सबसे बड़ी गिरावट है। बताया जा रहा है कि ऐसा बाजार में मध्यरात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के फैसले की वजह से हुआ है। कालेधन पर की गई इस कार्रवाई की वजह से शेयर बाजार काफी टूटकर खुला। निफ्टी में भी 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।
 
गौर हो कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए 500 व 1000 रुपए के नोट बंद करने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में यह घोषणा की। मोदी ने कहा कि अब लोगों के पास मौजूद 500 और 1000 के नोट केवल कागज के एक टुकड़े के समान रह जाएंगे। वहीं 8 व 9 नवम्बर की मध्यरात्रि से 500 और 1000 के नोट पूर्ण बंद हो जाएंगे। आपके पास 50 दिनों का समय है, यानी कि आप अपने 500 और 1000 रुपए के नोट 10 नवम्बर से 30 दिसम्बर, 2016 तक अपने बैंक या डाकघर के खाते में पहचान पत्र दिखाकर जमा करवा सकते हैं। 2000 रुपए के नए नोट बाजार में लाने का भी ऐलान किया गया।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links