Visitors online: 001

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे : 50 में 37 राज्यों के नतीजे आए, ट्रंप और हिलेरी में कांटे की टक्कर

Home » Headlines

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे LIVE: 50 में 37 राज्यों के नतीजे आए, ट्रंप और हिलेरी में कांटे की टक्कर
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में उलटफेर के लिहाज से अहम राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप एवं हिलेरी क्लिंटन के बीच कांटे की टक्कर है। अमेरिकी मीडिया ने यह अनुमान जताया कि हिलेरी एवं ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस के लिए कड़ी टक्कर है क्योंकि अहम राज्यों में दोनों के बीच मामूली अंतर है। चुनावी रूप से अहम यही राज्य राष्ट्रपति पद के चुनाव का परिणाम तय करेंगे।
 
70 वर्षीय ट्रंप चुनाव के लिहाज से अहम फ्लोरिडा में आगे चल रहे हैं जबकि डेलीगेटों की संख्या के लिहाज से समृद्ध न्यूयार्क में हिलेरी के जीतने की संभावना है, जो दोनों उम्मीदवारों का गृह राज्य है। सीएनएन ने कहा कि 69 वर्षीय डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी ट्रंप के 238 मतों के मुकाबले 209 मतों से पीछे चल रही हैं।
राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को निर्वाचन मंडल के 538 मतों में से 270 मत हासिल करने की आवश्यकता है। चैनल के अनुसार ट्रंप ओहायो (18), उत्तर कैरोलिना (15), उत्तर डकोटा (निर्वाचन मंडल के तीन मत), दक्षिण डकोटा (तीन), नेब्रास्का (चार), कंसास (छह), ओकलाहोमा (सात), टेक्सास (38), व्योमिंग (तीन), इंडियाना (11), केंटुकी (आठ), टेनेसी (11), मिसीसिपी (छह), अरकंसास (छह), लुइसियाना (आठ), पश्चिम वर्जीनिया (पांच), अलबामा (नौ), दक्षिण कैरोलिना (नौ), मोंटाना (तीन), इडाहो (पांच) और मिसौरी (10) में विजयी रहे।
 
हिलेरी ने कैलिफोर्निया (55), हवाई (चार), इलिनोइस (20), न्यूयार्क (29), न्यूजर्सी (14), मैरीलैंड (10), डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया (तीन), वरमोंट (तीन), मैसाचुसेट्स (11), कनेक्टिकट (सात), डेलावेयर (तीन), कोलेराडो (नौ), न्यू मेक्सिको (पांच) वर्जीनिया (13), ओरेगन (सात) और रोह्ड आइलैंड (चार) में जीत हासिल की।
पेश है लाइव अपडेट्स
 
- 50 में से 37 राज्यों के नतीजे आए।
 
-ट्रंप को 21 राज्यों में बढ़त, 16 में हिलेरी आगे।
-ट्रंप ने अहम राज्य ओहायो में जीत हासिल की। रिपब्लिकन उम्मीदवार , हिलेरी के पास निर्वाचन मंडल के 109 मतों के मुकाबले 167 मतों से आगे
-27 राज्यों के 17 में ट्रंप की जीत।
-हिलेरी के 104 इलेक्टोल वोट्स की जीत।
-ट्रंप के 140 इलेक्ट्रोल वोट्स की जीत।
-50 राज्यों में 26 के नतीजे आए।
-10 राज्यों में जीती हिलेरी।
-कनेक्टिकट से हिलेरी क्लिंटन और लुइसियाना से ट्रम्प जीते।
-अभी तक के रूझानों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से आगे हैं।  
-ट्रंप को 139 इलेक्टोरल वोट और हिलेरी को 104 पर बढ़त मिली है।
-न्यू यॉर्क टाइम्स के मुताबिक, 38 इलेक्टोरल वोट वाले राज्य टेक्सस में ट्रंप ने हिलरी को पछाड़ा।
-हाउस ऑफ रेप्रिज़ेंटटिव में रिपब्लिकन्स ने फिर हासिल किया बहुमत।
-हिलेरी ने इलिनोइस, न्यू जर्सी, मेरीलैंड, डेलावरे, रोड आइलैंड, कोलंबिया में जीत हासिल की है, वहीं ट्रंप ने ओक्लाहोमा, मिसिसिप्पी, फलौरिडा, -पेंसिल्वेनिया और न्यू हैम्पशायर में जीत हासिल कर ली है।
-केंटुकी और इंडियाना में डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं।
-वरमोंट में हिलेरी क्लिंटन ने जीत दर्ज की है।
-न्यू हैंपशायर में हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप पर 32-25 से बढ़त बनाई।
-हिलेरी ने ट्रंप को हार्ट्स लोकेशन में 17-14 से हराते हुए जीत दर्ज की है।
-रिपब्लिकन प्रतिनिधि सभा में बहुमत बनाए रखने को तैयार : अमेरिकी नेटवर्क।
-अमेरिकी चुनाव में पहले छह राज्यों में मतदान संपन्न।
-अमेरिकी चुनाव प्रणाली के Сपहले ही मतदान करनेТ के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए रिकार्ड 4. 2 करोड़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं।
 
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links