Visitors online: 001

साइरस मिस्त्री की जगह इशात हुसैन होंगे TCS के नए चेयरमैन

Home » Headlines

टाटा संस ने इशात हुसैन को अपनी सॉफ्टवेर इकाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का नया अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है। टीसीएस में 74 फीसदी की हिस्सेदार टाटा संस के बोर्ड ने साइरस मिस्त्री को टीसीएस के चेयरमैन पद से हटा दिया है। इशात हुसैन ग्रुप के नए चेयरमैन की नियुक्ति तक टीसीएस के चेयरमैन का पद संभालेंगे।
 
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को जारी की गई अपनी विज्ञप्ति में कहा कि उसे टाटा संस से चिट्ठी मिली है, जिसमें इशात हुसैन को साइरस मिस्त्री की जगह कंपनी के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नामित किया गया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links