|
|
देश में 500 और 1000 रुपये के नोट को चलन से हटाए जाने की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है।
जापान की तीन दिवसीय यात्रा कर रहे मोदी ने ट्वीट किया, Сमैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने और हर नागरिक तक पहुंचने वाले विकास के लिए अपने प्रयास को लेकर दृढ़ है।Т मोदी ने मंगलवार की रात 500 और 1,000 रुपये के नोट को चलन से हटाने और 500 तथा 2,000 रुपये का नये नोट लाने का एलान किया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, Сयह जानना बहुत सुखद है कि लोग पैसे निकालने और नोट बदलने में वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए सक्रियता से आगे आ रहे रहे हैं। इस तरह का उत्साह और व्यापक भलाई के लिए थोड़ी असुविधा बर्दाश्त करने का धैर्य बहुत सुखद है।Т
|