Visitors online: 005

ट्रंप के साथ बैठक के बाद नए भरोसे के साथ बाहर आए ओबामा, बोले - अगर ट्रंप सफल होंगे तो देश सफल होगा

Home » Headlines

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 90 मिनट तक चली बैठक के बाद नए विश्वास के साथ बाहर आए। उसने कहा कि वार्ता के दौरान इस बात को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि अगले प्रशासन को सत्ता हस्तांतरण में कोई दिक्कत न आए।
 
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरा मानना है कि राष्ट्रपति ओबामा प्रभावी एवं बिना किसी बाधा के सत्ता हस्तांतरण को लेकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की ओर से जताई गई प्रतिबद्धता के प्रति नए भरोसे के साथ बैठक से बाहर आए।" उन्होंने कहा, "नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्वारा व्यक्त की गई समान प्रतिबद्धता को सुनकर राष्ट्रपति प्रसन्न हुए।" 90 मिनट की बैठक में ओबामा ने ट्रंप को घरेलू एवं विदेश नीति के मामलों पर संक्षिप्त जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने यूनान, जर्मनी की यात्राओं एवं पेरू में एपीईसी शिखर सम्मेलन के बारे में जानकारी दी।
अर्नेस्ट ने कहा, "राष्ट्रपति ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को उन कुछ मामलों के बारे में जानकारी दी जिन पर यात्रा के दौरान हमारे सहयोगियों, साझेदारों एवं विश्व के अन्य नेताओं के साथ बैठक में बात हो सकती है।"
 
ओबामा ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, "ज्यादातर मैं आपसे यह कहना चाहता हूं कि निर्वाचित राष्ट्रपति, कि हम आपकी सफलता के लिए जो मदद कर सकते हैं वह करने वाले हैं क्योंकि अगर आप सफल होंगे तो देश सफल होगा।ТТ उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि चाहे कोई भी पार्टी हो, चाहे कोई भी राजनीतिक पसंद हो, हम सभी को एकसाथ आकर मिलकर सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए काम करना चाहिए।" ओबामा ने कहा कि उनकी पहली वरीयता सत्ता का सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित करना है। ट्रंप ने कहा कि वह राष्ट्रपति के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं। उन्होंने कहा कि वह "राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं" और कहा कि उन्होंने कुछ शानदार और मुश्किल चीजों पर चर्चा की।
 
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी थीं। उनके साथ उप राष्ट्रपति निर्वाचित हुए माइक पेन्स भी व्हाइट हाउस गए। 70 वर्षीय ट्रम्प अपने निजी जेट विमान से न्यूयार्क से रवाना हुए और राष्ट्रीय राजधानी के ठीक बाहर रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर उतरे। उन्होंने प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया और ओबामा के साथ अपनी पहली मुलाकात कवर करने के लिए संवाददाताओं को अपने साथ आने से मना कर दिया। नवनिर्वाचित रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने ओबामा की अमेरिकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाए हैं और उनकी विरासत को आगे नहीं ले जाने की बात कही है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links