Visitors online: 004

दिल्ली-यूपी में नमक खत्म होने की अफवाह, लोगों में अफरातफरी

Home » Headlines

देश के कई राज्यों में शुक्रवार रात नमक की कमी होने की अफवाह तेजी से फैली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई और राजस्थान में नमक की कमी की अफवाह फैलने के बाद लोगों में नमक खरीदने की अफरातफरी मच गई। कई जगहों पर 300 से लेकर 400 रुपए में पैकेट बेचे जाने की रिपोर्ट मिली।
 
देश में नमक की कमी की अफवाह फैलने की रिपोर्टों पर केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि नमक कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यदि कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करता है तो राज्य सरकारें उन पर कड़ी कार्रवाई करें। पासवान ने कहा कि देश में नमक की कोई कमी नहीं है।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य के सभी जिलाधिकारों को अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में नमक की कोई कमी नहीं।
 
मुरादाबाद में यह अफवाह फैली कि बाजार से नमक गायब हो गया है और दुकानदार महंगी कीमत में नमक बेच रहे हैं। इसके बाद ग्राहक परेशान होकर बाजार में उमड़ पड़े।
 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि खाद्य आपूर्ति अधिकारियों और उपसंभागीय मजिस्ट्रेटों की टीमें शहर के बाजारों में घूम रही हैं जहां नमक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
 
उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, Сनमक की आपूर्ति में कोई कटौती नहीं है। खाद्य आपूर्ति अधिकारियों और उपसंभागीय मजिस्ट्रेटों की टीमें शहर के बाजारों में घूम रही हैं जहां नमक उपलब्ध है।Т उन्होंने कहा कि हर जगह नमक उपलब्ध है और लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
 
मुंबई पुलिस ने भी कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मुंबई में नमक की कोई कमी नहीं।
  
वहीं, पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि देश में नमक की कोई कमी नहीं। पतंजलि स्टोर्स में नमक 12 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links