Visitors online: 004

जब फेसबुक ने मार्क जुकरबर्ग समेत 20 लाख जीवित लोगों को दे दी श्रद्धांजलि

Home » Headlines

फेसबुक ने गलती से कुछ व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया लेकिन बाद में उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुये इसे एक Сभयानक त्रुटिТ बताया। फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया, Сबहुत थोड़े समय के लिये, श्रद्धांजलि के आशय वाला संदेश कुछ व्यक्तियों के फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट हो गये थे।Т 
 
उन्होंने कहा, Сयह एक भयानक त्रुटि थी, जिसे हमने ठीक कर लिया है।Т मीडिया की खबरों में कहा गया था कि श्रद्धांजलि वाले करीब 20 लाख संदेश लोगों की प्रोफाइल में पोस्ट हो गये जिसके बाद फेसबुक ने कल खेद प्रकट करते हुये इस भूल को जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही थी।
 
सर्च इंजन लैंड के एडीटर डैनी सुलिवान ने ट्विटर के एक संदेश लिखा था। Сउफ्फ, फेसबुक पर खुद को जीवित दिखाने के लिए मुझे फेसबुक लाइव को इस्तेमाल करना चाहिए था।Т उल्लेखनीय है कि फेसबुक का लाइव फीचर वीडियो के जरिये रियल टाइम में लोगों से बातचीत करने का जरिया है।
 
इतना ही नहीं, फेसबुक के सह संस्थापक और मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग को भी श्रद्धांजलि वाला संदेश उनके फेसबुक पेज पर पोस्ट हो गया। गलती से पोस्ट होने वाले श्रद्धांजलि संदेश में एक प्रपत्र का लिंक भी था, जिसे फेसबुक पर अन्य लोगों की प्रोफाइल में डाल कर मरने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links