Visitors online: 004

आम आदमी नवीन प्रकाश Сबिग बॉसТ से बाहर

Home » Headlines

आम आदमी नवीन प्रकाश बिग बॉस के घर से आज बाहर होने वाले नवीनतम प्रतिभागी बने।
 
नवीन को रिएलिटी टेलीविजन शो के 10वें संस्करण के सबसे СसमझदारТ प्रतिभागी के तौर पर देखा जा रहा था। वह बिग बॉस के घर में यह साबित करने के एजेंडे के साथ आये थे कि कोई भी आम आदमी किसी मशहूर हस्ती से किसी भी तरह से कम नहीं है और वह उन्हें कड़ी टक्कर दे सकता है।
 
नवीन ने यहां एक बयान में कहा, Сबिग बॉस जैसे टेलीविजन शो में होने का मौका मिलना ही मेरे जैसे आम आदमी के लिए एक बड़ी बात है। मैं जहां आश्वस्त था, मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि मैं इतने आगे तक पहुंच पाउंगा और मशहूर हस्तियों को कड़ी टक्कर दूंगा।Т
 
 उन्होंने कहा, Сसलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका पाना ही एक सपना साकार होने जैसा है और मैं इसे पूरे जीवन भर संजोये रखूंगा।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links