Visitors online: 004

डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 लाख प्रवासियों को तुरंत प्रत्यर्पित करने पर जोर दिया

Home » Headlines

आव्रजन पर अपने कड़े रूख के तहत अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने तीस लाख प्रवासियों को तुरंत प्रत्यर्पित करने का संकल्प जताते हुए कहा, Сहम उन्हें अपने देश से बाहर कर देंगे या हम उन्हें जेल में बंद करेंगे।Т
 
ट्रम्प ने सीबीएस न्यूज से कहा, Сहम अपराधियों या आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों, गिरोह के सदस्यों, नशे के डीलरों पर शिकंजा कसेंगे, ये बीस लाख या तीस लाख लोग हो सकते हैं, हम उन्हें देश से बाहर निकाल देंगे या हम उन्हें जेलों में बंद कर देंगे।Т
 
व्यवसायी से नेता बने 70 वर्षीय ट्रम्प ने साक्षात्कार के प्रसारित होने से पहले जारी संक्षिप्त हिस्से में कहा, Сहम उन्हें देश से बाहर निकालने जा रहे हैं, वे यहां अवैध रूप से रह रहे हैं।Тबहरहाल सदन के अध्यक्ष और रिपब्लिकन पार्टी के नेता पॉल रयान ने अलग सुर अपनाते हुए कहा कि ट्रम्प के प्रचार में इस बात पर जोर देने के बावजूद सांसद बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को पकड़ने और प्रत्यर्पित करने के लिए प्रत्यर्पण बल का गठन करने को तैयार नहीं हैं।
रयान ने सीएनएन से कहा, Сहम प्रत्यर्पण बल का गठन करने की योजना नहीं बना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प उस पर योजना नहीं बना रहे हैं।Т उन्होंने कहा, Сमेरा मानना है कि हमें लोगों को तनाव नहीं देना चाहिए - हमारा ध्यान उस पर नहीं है। हम सीमा की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारा मानना है कि हमारी प्राथमिकता वहां है और फिर उसके बाद ही हम आव्रजन के किसी मुद्दे पर सोचेंगे, हमें मालूम है कि कौन देश में आ रहा है और कौन देश से बाहर जा रहा है - हम सीमा की सुरक्षा करेंगे।Т
 
चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी थी कि जो देश इन अवैध प्रवासियों को स्वीकार नहीं करेंगे, वह उस देश के लोगों को वीजा जारी करने से रोकने के लिए कानूनी प्रावधान लाएंगे। देश में करीब एक करोड़ दस लाख दस्तावेज वाले प्रवासी नागरिक हैं। कई लाख भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।
 
निर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि सीमा की सुरक्षा कर लेने के बाद वह शेष अवैध प्रवासी लोगों के भविष्य पर विचार करेंगे। ट्रम्प ने कहा, Сसीमा की सुरक्षा और हर चीज को सामान्य करने के बाद हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कौन खतरनाक लोग हैं।Т ट्रम्प ने कहा कि वह चुनाव के दौरान किए गए अन्य वादों को पूरा करने पर प्रतिबद्ध हैं जिसमें मैक्सिको की सीमा के पास दीवार निर्माण करने की बात है।
 
उन्होंने कहा, Сकुछ क्षेत्रों में दीवार खड़ी करना ज्यादा उपयुक्त होगा।Т उन्होंने कहा, Сमैं इसमें काफी निपुण हूं जिसे निर्माण करना कहा जाता है।Т मंगलवार की रात को ट्रम्प के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से दीवार निर्माण की बात ने जोर पकड़ा है और मैक्सिको की सरकार ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि दीवार निर्माण के लिए मैक्सिको खर्च नहीं करेगा।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links