Visitors online: 002

ट्विंकल खन्‍ना बोलीं - मेरे सबसे बड़े प्रशंसक हैं मेरे पति, अक्षय को मुझ पर है गर्व

Home » Headlines

अपनी दूसरी किताब "द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद" का विमोचन करने पहुंची लेखक और पूर्व अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का कहना है कि किसी अन्य से कहीं अधिक उनके पति को उन पर गर्व है।
 
ट्विंकल ने मंगलवार शाम यहां किताब के लांच के अवसर पर कहा कि यह किताब अक्षय को समर्पित है। वह मेरे सबसे बड़े प्रशंसक और सबसे बड़े सहयोगी हैं। किसी अन्य से कहीं ज्यादा उन्हें मेरे काम पर गर्व है। इसलिए मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि ऐसा व्यक्ति मेरी जिंदगी में है। किताब का विमोचोन फिल्मकार करण जौहर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शबाना आजमी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे कई कलाकार उपस्थित थे।
 
शबाना ने ट्विंकल की सराहना करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि ट्विंकल बहुत ही खास लेखिका हैं। उनकी सबसे खास बात यह है कि जिन विषयों को वर्जित समझा जाता है, वह उन्हें हास्यपूर्ण तरीके से लिखती हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links