Visitors online: 003

नोटबंदी से नहीं हुआ प्रभावित: आमिर खान

Home » Headlines

सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि वह प्रधानमंत्री के नोटबंदी के कदम से प्रभावित नहीं हुए हैं क्योंकि उनका सारा पैसा बैंकों में सुरक्षित है। इक्यावन वर्षीय अभिनेता ने कहा, "मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मेरा सारा पैसा बैंक में है और भुगतान चेक के जरिए होता है।"
 
सरकार के इस कदम पर बॉलीवुड बंट गया है। जहां अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय समेत ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां इसके समर्थन में आगे आ गयी हैं वहीं कुछ ने कहा है कि इससे लोगों को असुविधा हुई है।
 
आमिर ने कहा, "हम (हस्तियां) कुछ कहने से डरते हैं। हम जो कुछ कहते हैं, उसे भिन्न दिशा में लिया जाता है।"
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links