|
|
आतंकवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) का प्रमुख हरमिंदर मिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकी हरमिंदर नाभा जेल से फरार 6 कैदियों में शामिल था। उसके साथ नाभा जेल से फरार एक और आतंकी की भी गिरफ्तारी की गई है। इस तरह से नाभा जेल से फरार 6 में से 2 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकियों की गिरफ्तारी पंजाब और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में हुई। हरमिंदर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में उसे गिरफ्तार किया।
गौर हो कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दिनदहाड़े जेल तोड़कर भागने की इस वारदात के कथित मास्टरमाइंड परमिंदर सिंह को उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना से गिरफ्तार कर लिया। उसे तब गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस के प्रमुख सुरेश अरोड़ा के मुताबिक, भागने वालों में आतंकवादी कश्मीरा सिंह भी शामिल है । उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि शामली में तलाशी के दौरान टोयोटा फॉर्च्यूनर से एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), तीन राइफल और कई आग्नेयास्त्र बरामद किए गए ।
सुरक्षाकर्मियों से कुछ खास प्रतिरोध का सामना किए बगैर ही छह कैदियों के भागने की बात सामने आने के बाद पंजाब सरकार ने दो वरिष्ठ जेल अधिकारियों - अधीक्षक एवं उपाधीक्षक - को बर्खास्त कर दिया जबकि एडीजीपी (जेल) एम के तिवारी को निलंबित कर दिया । पंजाब सरकार ने इस घटना की जांच के लिए एक एसआईटी भी बनाया है । सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) जगपाल सिंह संधु की अध्यक्षता में एक अलग जांच समिति बनाई है जो Сसुरक्षा में हुई चूकТ के पहलू की छानबीन करेगी ।
|