Visitors online: 002

विराट एंड टीम को सहवाग ने सराहा, कर डाली एक भविष्यवाणी भी

Home » Headlines

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को विश्वास है कि विराट कोहली की अगुआई में खेलने वाली मौजूदा भारतीय टेस्ट के पास ऐसा तेज गेंदबाजी आक्रमण है जो उपमहाद्वीप के बाहर जीत दर्ज कर सकता है जैसा कि 2000-2004 में सौरव गांगुली की टीम के साथ था। कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को 3-0 के समान अंतर से हराने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।
 
सहवाग ने कहा, Сमेरा मानना है कि विराट की अगुआई वाली टीम में उपमहाद्वीप के बाहर टेस्ट मैच जीतने का स्तर और क्षमता है। वे निश्चित तौर पर सौरव गांगुली की अगुआई में खेलने वाली टीम के प्रदर्शन को दोहरा सकते हैं और इंग्लैंड तथा आस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीत सकते हैं।Т सहवाग ने कहा कि कोहली की टीम अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण के स्तर के कारण अन्य टीमों से अलग है जिसमें इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज को बाहर बैठना पड़ रहा है।
 
सहवाग ने कहा, Сहमने देखा है कि विराट की अगुआई में बल्लेबाजी क्रम की क्षमता क्या है। आपको विकेट हासिल करने के लिए अच्छे गेंदबाजी आक्रमण की जरूरत है। हमारे पास मोहम्मद शमी जैसा बेहतरीन गेंदबाज है। हमारे पास उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसा गेंदबाज है जो भारत के लिए मैच जीत सकता है।Т उन्होंने कहा, Сऐसा कोई कारण नहीं कि हम घरेलू सरजमीं पर प्रदर्शन को विदेशी हालात में नहीं दोहरा पाएं।Т
 
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के नतीजे के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा, Сमेरा अनुमान 3-0 या 2-1 है। मुझे लगता है कि हम 3-0 से जीतेंगे क्योंकि मैं उम्मीद करता हूं कि इंग्लैंड जुझारूपन दिखाएगा और यही कारण है कि मैंने 4-0 की भविष्यवाणी नहीं की।Тसहवाग ने युवा बल्लेबाज रिषभ पंत की भी तारीफ की जो मौजूदा रणजी सत्र में 900 से अधिक रन बना चुके हैं और दायें हाथ के इस बल्लेबाज से ही प्रेरणा लेते हैं।
 
उन्होंने कहा, Сरिषभ का भविष्य उज्जवल है। वह निश्चित तौर पर भारत के लिए खेलेगा। मैंने अपने करियर में ऐसे मामले नहीं देखे हैं जहां लोगों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हो और उन्हें शीर्ष स्तर पर मौका नहीं मिला हो।Тसहवाग 10पीएल के ब्रांड दूत भी हैं जे टेनिस गेंद से दुनिया सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है और इसकी कुल इनामी राशि 250000 दिरहम है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links