Visitors online: 001

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले धोनी के लिये कोई मैच नहीं

Home » Headlines

भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ढाई महीने में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की संभावना है लेकिन ऐसा लगता है कि वह इससे पहले कोई भी अधिकारिक मैच नहीं खेलेंगे।
 
भारत का पहला एकदिवसीय अंतररराष्ट्रीय मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जायेगा। 29 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेले गये अंतिम वनडे के बाद उम्मीद के मुताबिक यह ढाई महीनों में धोनी का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
 
चोटिल खिलाड़ियों के लिये प्रोटोकाल है कि उन्हें राष्ट्रीय चयन के लिये खुद के नाम पर विचार कराने के लिये कम से कम एक प्रथम श्रेणी मैच खेलना होता है, लेकिन धोनी पर यह लागू नहीं होता, जो लंबी अवधि के प्रारूप से अपने संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।
 
धोनी ने 2015 में आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के दौरे की तैयारी के लिये झारखंड की ओर से विजय हजारे ट्राफी खेली थी।हालांकि हजारे ट्राफी का यह चरण 25 फरवरी से शुरू होगा जो इंग्लैंड की वनडे सीरीज के करीब चार हफ्ते बाद शुरू होगा।
 
सीनियर चयन समिति के चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने आज कहा, Сहमें कोई सूचना नहीं है कि धोनी कोई रणजी ट्राफी मैच खेलेंगे या नहीं। वैसे भी वह लंबी अवधि के प्रारूप से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। हमें जो सूचना मिली है उसके अनुसार वह झारखंड टीम के साथ नियमित रूप से ट्रेनिंग कर रहे हैं।Т यहां तक कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने स्पष्ट किया कि जहां तक रणजी ट्राफी का संबंध है तो धोनी राज्य की सीनियर टीम के मेंटर हैं।
 
वर्मा ने कहा, धोनी अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं तो प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। वह झारखंड टीम के मेंटर हैं। वह विजय हजारे ट्राफी में झारखंड के लिये खेलेंगे।
धोनी दिल्ली में तब झारखंड टीम के साथ थे जब उसने करनैल सिंह स्टेडियम में महाराष्ट्र के खिलाफ मैच खेला था। धोनी वरूण आरोन की अगुवाई वाली टीम को चीयर करने रोज ड्रेसिंग रूम में आते थे। उन्होंने रवाना होने से पहले खिलाड़ियों के साथ फुटबाल सत्र में भी हिस्सा लिया था। 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links