Visitors online: 003

इसलिए हर रात बालों में तेल लगाती हैं जेसिका अल्बा

Home » Headlines

हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा हर रात अपने बालों में जैतून या नारियल का तेल लगाती हैं। वेबसाइट "फीमेलफर्स्ट डॉट कॉम" की रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीया अभिनेत्री जेसिका की दो बेटियां- ऑनर (8) और हैवन (5) हैं। जेसिका को उनकी मां ने काफी कम उम्र से ही बालों और त्वचा की देखभाल करना सिखाया था। इसलिए वह इस कार्य के लिए हमेशा समय निकाल ही लेती हैं। 
 
"लुक" पत्रिका को दिए साक्षात्कार में जेसिका ने कहा, मेरी मां ने मुझे हमेशा से अपनी त्वचा और बालों का ख्याल रखना सिखाया है। मैं काफी कम उम्र से यह करती आ रही हूं। उन्होंने मुझे हर रात नारियल या जैतून का तेल बालों में लगाने की सलाह दी है।
 
बच्चों को इसकी सीख देने के बारे में जेसिका ने कहा कि वह उन्हें यह सिखाने के बजाय आत्मविश्वासी और लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की सीख देंगी। सुंदरता के सुझावों के बारे में जेसिका ने कहा, इंसान के लिए अंदरूनी सुंदरता बेहद जरूरी है और मैं इस पर ज्यादा जोर देना चाहूंगी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links