Visitors online: 004

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बने टाइम पर्सन ऑफ द ईयर

Home » Headlines

अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन को मात देकर राष्ट्रपति निर्वाचित होने वाले डोनाल्ड ट्रंप को टाइम पत्रिका ने पर्सन ऑफ द ईयर-2016 चुना है। टाइम पत्रिका की ओर से टाइम पर्सन ऑफ ई ईयर नामित होने के कुछ देर बाद ट्रंप ने एनबीसी न्यूज के कार्यक्रम टुडे में कहा, "यह बड़े सम्मान की बात है। यह बहुत मायने रखता है। मैं टाइम पत्रिका पढ़ते हुए बड़ा हुआ हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण पत्रिका है। यह बड़ा सम्मान है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे अतीत में भी टाइम पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर स्थान मिला है।"
 
पत्रिका ने कहा कि व्यवस्था विरोधी व लोकलुभावनवादी के तौर पर प्रचार करने के बाद 70 साल के ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गये और उनके निर्वाचन के साथ उस प्रचार अभियान का अंत हुआ जिसमें बार बार राजनीतिक परिपाटी भंग हुई।
 
टाइम पर्सन आफ द ईयर की दौड़ में दूसरा स्थान हिलेरी क्लिंटन को मिला है जो राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप के खिलाफ डेमोक्रेट उम्मीदवार थीं। तीसरे स्थान पर ऑनलाइन हैकर्स रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टाइम के संपादकों ने इस सम्मान के आखिरी दावेदारों के तौर पर 11 लोगों में चुना था। पत्रिका हर साल खबरों को प्रभावित करने वाले किसी व्यक्ति को पर्सन ऑफ इ ईयर चुनती है। पत्रिका के ऑनलाइन सर्वेक्षण में मोदी विजेता बने थे। इस सर्वेक्षण में उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की है।
 
टाइम पर्सन ऑफ इ ईयर के दावेदारों में इस बार मोदी एवं ट्रंप के अलावा पुतिन, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगन, यूके इंडिपेंडेंट पार्टी के के नेता निजेल फैरेज, अमेरिकी जिमनास्ट और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता सिमोन बिल्स और गायिका बेयोंस शामिल हैं। पिछले साल जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल को टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था।
 
टाइम पत्रिका हर साल खबरों को प्रभावित करने वाले किसी व्यक्ति को पर्सन ऑफ द ईयर चुनती है। नरेंद्र मोदी के संदर्भ में टाइम ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री देश की अर्थव्यवस्था को ऐसी स्थिति में ले गए हैं जो Сउभरते बाजार के तौर पर दुनिया की सबसे सकारात्मक कहानीТहै।
मैगजीन ने कहा है कि कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने का कदम उठाया, लेकिन इसको लेकर चिंता यह है कि इससे देश की आर्थिक प्रगति धीमी पड़ सकती है।
 
रविवार रात बंद हुए रीडर्स पोल में प्रधानमंत्री मोदी को कुल 18 फीसदी वोट हासिल हुए थे। साल 2012 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, साल 2013 में पोप फ्रांसिस, साल 2014 में 'इबोला फाइटर्स' और साल 2015 में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल को Сटाइम पर्सन ऑफ द ईयरТ घोषित किया गया था।
 
मोदी लगातार चौथी बार इस खिताब के दावेदारों में शामिल हुए थे। मोदी Сटाइम पर्सन ऑफ द ईयरТ के लिए हुई रीडर्स की ऑनलाइन वोटिंग में दूसरी बार जीते थे। Сटाइम पर्सन ऑफ द ईयरТ में ऐसे शख्स या ग्रुप को चुना जाता है, जिसने पूरे सालभर खबरों पर सबसे ज्यादा असर डाला है। यह असर अच्छा या बुरा कैसा भी हो सकता है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links