Visitors online: 004

Vodafone की ग्राहकों को Сडबल डाटाТ बोनांजा की पेशकश

Home » Headlines

वोडाफोन ने अपने सभी प्री-पेड 4जी मोबाइल ग्राहकों के लिये 255 रुपये से उपर के सभी 4जी मार्ट डाटा पर डबल डाटा उपलब्ध कराने की पेशकश की है। यह पेशकश कंपनी के मौजूदा और नये सभी 4जी ग्राहकों को उपलब्ध होगी। इसकी वैधता 28 दिन के लिये होगी।
 
इससे कंपनी के 4जी मोबाइल ग्राहकों को अतिरिक्त इंटरनेट अनुभव का लाभ मिलेगा। यह सुविधा वर्तमान में लिये गये 255 रुपये से शुरू सभी 4जी पैक पर भी उपलब्ध होगी। इस पेशकश के मुताबिक 999 रुपये का पैक खरीदने वाले 4जी ग्राहकों को 10 जीबी अतिरिक्त यानी कुल 20जीबी डाटा उपलब्ध होगा।
 
वोडाफोन के दिल्ली एनसीआर के बिजनेस प्रमुख अपूर्व मल्होत्रा ने कहा, Сवोडाफोन अपने सभी 4जी ग्राहकों को लिये डबल डाटा बोनांजा की घोषणा करते हुये काफी प्रसन्नता महसूस कर रहा है और वह वोडाफोन सुपरनेट4जी को मिली बेहतर प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित है। ताजा पेशकश से हमारे ग्राहकों को सुपरनेट 4जी का पूरा लाभ उठाने का मौका मिलेगा।Т 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links