|
|
यश राज बैनर की और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो गई है। आदित्य चोपड़ा कई सालों बाद इस फिल्म के जरिए बतौर निर्देशक वापसी कर रहे हैं।
ये फिल्म एक लव स्टोरी है, फिल्म की पूरी शूटिंग पेरिस में हुई है। वहां की शानदार लोकेशन्स को आदित्य चोपड़ा ने फ्रेम में खूबसूरती से दिखाया है। फिल्म में सिर्फ ढेर सारे किसिंग सीन्स की भरमार है।
फिल्म की कहानी :- फिल्म में रनवीर सिंह दिल्ली के रहने वाले लड़के धरम के रोल में हैं। धरम एडवेंचर की तलाश में पेरिस आता है। फिल्म में जैसे ही धरम अपने मस्तीभरे इस सफर को खत्म करने वाले होते हैं उनकी मुलाकात एक आजाद खयालों वाली खुशमिजाज लड़की से होती है। यह लड़की है फिल्म की हीरोइन वानी कपूर।
वानी कपूर फिल्म एक ऐसी लड़की के किरदार में हैं जो पैदा फ्रांस में हुई है लेकिन हिंदुस्तानी मूल की है। दोनों के बीच रोमांस की शुरुआत हो इससे पहले दोनों एक दूसरे से कहते हैं कि वह कभी आई लव यू नहीं कहेंगे। इस वादे के साथ दोनों आगे बढ़ते हैं। फिल्म में खूब मस्ती दिखाई गई है।
अभिनय पक्ष :- रणबीर कपूर ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो हर तरह के रोल के लिए परफेक्ट हैं। इस फिल्म से बेफिक्रे में रणवीर की डेब्यू फिल्म बैंड बाजा बारात की झलक देखने को मिलती है। वहीं फिल्म की हीरोइन की तो वाणी कपूर ने ठीक-ठाक एक्टिंग की है साथ ही फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी ठीक अच्छा काम किया है।
म्यूजिक कैसा है :- फिल्म के गाने पहले ही धूम मचा रहे हैं। नशे दी चढ़ गई.. और उड़े दिल बेफिक्रेЕ ये दोनों गाने रिलीज से पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म का बैग्राउंड म्यूजिक भी कमाल का है। फिल्म का गाना नशे सी चढ़ गई, लबों का कारोबार रिलीज के साथ ही लोगों की जुबान पर थे।
इस फिल्म में रनवीर का अंडरवीयर वाला सीन काफी चर्चा में था कहा जा रहा है कि इस सीन के लिए रनवीर सिंह ने जिम में काफी मेहनत की थी। फिल्म की कहानी युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। फिल्म में प्यार है मौज-मस्ती है जो कि हर वर्ग के लोगों को पसंद आएगी।
|