Visitors online: 003

राहुल ने पाकिस्तान संबंधी टिप्पणी को लेकर राजनाथ पर साधा निशाना

Home » Headlines

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राजनाथ सिंह पर निशाना साधा और कहा कि वह इस बात से सहमत हैं कि पाकिस्तान धर्म के आधार पर भारत को बांटने का प्रयास कर रहा है लेकिन गृह मंत्री तथा उनके बॉस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वही कर रहे हैं।
 
इसके पहले सिंह ने कहा था कि पाकिस्तान धार्मिक आधार पर भारत को बांटने की साजिश कर रहा है। सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जताते हुए राहुल ने ट्वीट किया, हां, राजनाथ सिंहजी पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने का प्रयास कर रहा है, क्या आपने यह ध्यान दिया है कि आप और आपके बॉस भी वही कर रहे हैं? 
 
गृह मंत्री सिंह ने कठुआ जिले में शहीद दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, पाकिस्तान भारत को धार्मिक आधार पर बांटने का षड्यंत्र रच रहा है लेकिन वह सफल नहीं होगा। हमें 1947 में धार्मिक आधार पर बांटा गया था। हम उसे भूल नहीं पाये हैं। सभी भारतीय भाई हैं, चाहे वे हिंदू मां की कोख से पैदा हुए हों या मुस्लिम मां की कोख से।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links