Visitors online: 004

कैटरीना, आलिया भट्ट को पीछे छोड़ एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला बनी निआ शर्मा

Home » Headlines

भारतीय टेलीविजन की सनसनी निआ शर्मा अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ते हुए एशिया की तीसरी सबसे सेक्सी महिला बन गई हैं। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 25 वर्षीया इस अभिनेत्री को इंग्लैंड के इस्टर्न आई न्यूजपेपर की ओर से किए गए पोल में यह खिताब मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक इस पोल में दीपिका पादुकोण को पहला और प्रियंका चोपड़ा को दूसरा स्थान मिला है।
 
निआ ने सोशल मीडिया पर अपनी उपलब्धि की बात शेयर करते हुए लिखा- थर्ड पोजिशन, ये क्रेजी है। निआ ने अपने करिअर की शुरुआत एक हजारों में मेरी बहना है से की थी। इसके बाद वह जमाई राजा में मुख्य भूमिका में नजर आईं।
 
निआ को कॉमेडी नाइट्स बचाओ ताजा में हंसी का तड़का लगाते हुए देखा जा सकता है। 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links