Visitors online: 001

नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा, टाटा सन्स के खिलाफ दर्ज कराया 3000 करोड़ रुपए की मानहानि का मामला

Home » Headlines

टाटा समूह की कुछ कंपनियों में एक स्वतंत्र निदेशक एवं उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने रतन टाटा, टाटा सन्स एवं उसके निदेशकों के खिलाफ 3000 करोड़ रपए की मानहानि का मामला दर्ज कराया है।
 
वाडिया के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि यह मामला बंबई उच्च न्यायालय में दर्ज कराया गया।
टाटा सन्स ने टाटा मोर्ट्स, टाटा स्टील एवं टाटा केमिकल्स समेत टाटा समूह की फर्मों में स्वतंत्र निदेशक वाडिया पर अपने हित साधने का आरोप लगाते हुए उन्हें निदेशक मंडल से हटाने के लिए प्रस्ताव पेश किया था जिस पर कंपनियों के संबंधित शेयरधारकों को मतदान करना है।
 
इससे पहले भी वाडिया ने टाटा सन्स बोर्ड को मानहानि नोटिस देकर कहा था कि वह उनके खिलाफ लगाए गए झूठे अपमानसूचक एवं अपमानजनक आरोप वापस ले।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links