Visitors online: 001

WhatsApp में आनेवाला है शानदार फीचर! भेजे गए मैसेज को एडिट करना होगा मुमकिन

Home » Headlines

मैसेजिंग सर्विस व्हाट्‍सएप जल्द ही एक नया फीचर लाने जा रहा है। अगर यह फीचर व्हाट्‍सएप में आता है तो यकीनन बड़ी बात होगी क्योंकि अबतक ऐसा संभव नहीं है कि आप भेज गए मैसेज को एडिट कर सके। लेकिन इस फीचर के शुरू होने के बाद यूजर्स भेजे गए मैसेज (सेंट मैसेज) को एडिट किया जा सकेगा।
 
व्हाट्‍सएप पर जब आप कोई मैसेज भेजते हैं लेकिन अगर आप कई परिस्थितियों में मैसेज को एडिट या बदलने की सोचते हैं तो किसी भी सूरते हाल में ऐसा नहीं कर पाते हैं क्योंकि ऐसा कोई फीचर नहीं है। कई बार मैसेज किसी को भेजना होता है, लेकिन जल्दबाजी में वो किसी और के पास चला जाता है। ये स्थिति भी खतरनाक होती है। ऐसी स्थितियों के लिए यह फीचर्स काफी मददगार साबित होनेवाली है। यूजर्स को इससे काफी लाभ होनेवाला है।
 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मैसेजिंक एप व्हाट्‍सएप में जल्द ही ये फीचर जुड़ने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स अपने भेजे हुए मैसेज को दोबारा से एडिट (सुधार) कर पाएंगे। यानी अगर किसी यूजर से गलत मैसेज चला गया है तो वो उसे आसानी से रि-एडिट कर पाएगा। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हालांकि ये फीचर कब से एक्टिव या शुरू होगा इसके बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्‍सएप के इस फीचर का नाम 'रिवोक' या 'एडिट' हो सकता है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links