|
| तृणमूल कांग्रेस की विधायक वैशाली डालमिया पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रविवार को खेल कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय वैशाली डालमिया को फोन पर बात करते हुए देखा गया। जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि है कि राष्ट्रगान के दौरान खिलाडियों सहित मैदान में मौजूद सभी लोग इसके सम्मान में खड़े हो गए थे, लेकिन तृणमूल कांग्रेस की विधायक वैशाली डालमिया फोन पर बात कर रही है।
|