Visitors online: 003

उत्तर भारत ठंड की चपेट में, कश्मीर में नलों में जम गया पानी

Home » Headlines

देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। यहां तक कि पूर्वी तटीय राज्य ओडिशा के इलाकों में भी तापमान दहाई अंक से नीचे आ गया है।
 
दिल्ली में रविवार का दिन भी काफी ठंडा रहा। रविवार सुबह 35 ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई। कम दृश्यता की वजह से 26 ट्रेनें देर से चलीं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान रहने के कारण कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई। श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं लद्दाख क्षेत्र के लेह में तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
हरियाणा का नरनौल इलाका न्यूनतम चार डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का तापमान भी सामान्य से कम रहा। बिहार में रविवार का मौसम काफी सुहावना था। पटना का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links