Visitors online: 003

अगर महाभारत पर कोई फिल्म बने तो उसमें कृष्ण की भूमिका निभाना चाहूंगा: आमिर खान

Home » Headlines

पर्दे पर अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए मशहूर अभिनेता आमिर खान ने रविवार को कहा कि वह हिंदुओं के भगवान कृष्ण का किरदार निभाना चाहेंगे।
 
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि अगर महाभारत पर कोई फिल्म बनायी जा रही है तो वह उसमें कृष्ण की भूमिका निभाना चाहेंगे। ऐसी खबरें हैं कि बाहुबली फिल्म से चर्चाओं में आए तेलुगू निदेशक एस एस राजामौली की महाभारत पर फिल्म बनाने की योजनाएं हैं। आमिर ने इसे लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह कहा। आमिर की आगामी फिल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links