Visitors online: 004

मिस वर्ल्ड 2016 का ताज मिस प्यूर्तो रिको के नाम

Home » Headlines

प्यूर्तो रिको की स्टेफनी डेल वेले ने डोमिनिकन रिपब्लिक और इंडोनेशिया सहित विश्वभर की सुंदरियों को पछाड़ते हुए विश्व सुंदरी 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भूरी आंखों और काले बालों वाली 19 वर्षीय छात्रा स्टेफनी डेल जो स्पेनिश, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा जानती है।  
 
वॉशिंगटन में  मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मिस प्यूर्तो रिको स्टेफनी डेल वाले ने 116 कंटेस्टेंट्स को हराकर मिस वर्ल्ड 2016 का क्राउन जीता। मिस डॉमिनिकन रिपब्लिक यारिट्जा मिगुएलीना रेयेस रमिरेज़ दूसरे और मिस इंडोनेशिया नताशा मैनुएला तीसरे नंबर पर रहीं। मिस प्यूर्तो रिको स्टेफनी डेल वाले पेशे से संगतकार और मॉडल हैं। वो पुअर्तो रिको की दूसरी मिस वर्ल्ड विजेता हैं। पिछले साल की विजेता स्पेन की मिरिया लालागुना रोयो ने उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। हालांकि, मिस इंडिया प्रियदर्शिनी चटर्जी टॉप 5 में जगह नहीं बना पायीं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links