Visitors online: 003

आमिर खान ने "फैट टू फिट" होने का बताया फॉर्मूला!, दंगल के लिए बढ़ाए थे वजन

Home » Headlines

अभिनेता आमिर खान ने अपनी फिल्म दंगल के लिए 97 किलोग्राम तक वजन बढ़ाया था। लेकिन बाद में उन्होंने इसी फिल्म के लिए अपना वजन करीब 20 किलो तक कम किया। वजन कम करने के बाद वह एक फिट रेसलर की लुक में आए। एक बार वजन बढ़ाने के बाद जब आमिर ने अपना वजन घटाया तो उन्हें देखकर सभी दंग रह गए। लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक थे कि आखिर आमिर ने तेजी से अपना वजन कम कैसे किया। अभिनेता ने एक समाचार पत्र से बातचीत में वह तरीका बताया जिसे अपनाकर उन्होंने अपना वजन किया।
 
आमिर ने बताया कि वजन कम करने में डाइट का काफी महत्व होता है। अभिनेता का कहना है कि कई लोग वजन घटाने के लिए बहुत जिम करते हैं, कई तरह की और तरीके भी अपनाते हैं, लेकिन इन सबका तब तक कोई फायदा नहीं है जब तक आपकी डाइट ठीक न हो। आमिर ने कहा, "बॉडी शेप को बदलने में डाइट प्लान का काफी महत्व होता है। आप कितनी भी कसरत कर लें लेकिन अगर आपका डाइट सही नहीं है तो आपको परिणाम नहीं मिलेगा।"
 
अभिनेता ने कहा, "जब मुझे वजन घटाने के दौरान 25 ग्राम उपमा, 100 ग्राम पपाया, प्रोटीन शेक और टूना सेंडविच खाना होता था। लंच में मैं सिर्फ 30 ग्राम ग्रेन की रोटी खानी होती है। इस डाइट को फॉलो करने के बाद ही मैं निश्चित महीनों में अपनी बॉडी को फैट टू फिट में ट्रांसफोर्म करा पाया।"
 
आमिर ने बताया कि फिल्म दंगल के लिए जब उन्हें वजन बढ़ाना था उस वक्त उन्हें वो जब जंक फूड खाने पड़े, जो उन्होंने कभी खाने के लिए सोचा भी नहीं था। उन्होंने बताया कि उस दौरान उन्होंने आइसक्रीम, केक, ब्लाउनीस, वड़ा पाव और समोसे सब खाए।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links