Visitors online: 002

दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, सहयोग के लिए PM मोदी और केजरीवाल को कहा-शुक्रिया

Home » Headlines

दिल्ली के उपराज्यपाल नज़ीब जंग ने इस्तीफा दे दिया है, जंग ने केंद्र को अपना त्यागपत्र सौंपा है गौरतलब है कि जंग का अभी डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी था उन्होंने जुलाई 2013 में कार्यभार संभाला था।
 
नज़ीब जंग ने सहयोग के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। नज़ीब जंग ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को भी सहयोग के लिए शुक्रिया कहा है गौरतलब है कि नज़ीब जंग भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके हैं।
 
उनके इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। पूर्व आईएएस अधिकारी नजीब जंग (65) ने 9 जुलाई, 2013 को उप राज्यपाल का पदभार संभाला था। उप राज्यपाल के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "उप राज्यपाल नजीब जंग ने भारत सरकार को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिली हर तरह की मदद और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।" उनके इस चौंकाने वाले कदम के पीछे की वजह के बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
 
बयान में कहा गया, "जंग ने अपने कार्यकाल खासकर दिल्ली में एक साल के राष्ट्रपति शासन के दौरान मिले सहयोग एवं स्नेह के लिए जनता का धन्यवाद किया। राष्ट्रपति शासन के दौरान जंग को जनता से सतत समर्थन मिला और इस वजह से दिल्ली में सहजता और आसानी से प्रशासन चलाने में मदद मिली।Т" उनके कार्यालय ने कहा, "जंग अपनी उस पहली पसंद की तरफ लौट रहे हैं जो कि शिक्षण है।"
 
उनके इस्तीफे के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अगले उपराज्यपल के नाम को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। नजीब जंग ने लिखा है कि शुरू से उनकी इच्छा थी कि वो पढ़ाई लिखाई के क्षेत्र मे वापस लौट जाएं अब वो अपनी इच्छा पूरी कर रहे हैं। नजीब पहले भी वाइस चांसलर और प्रोफेसर रह चुके हैं।  
नजीब के अचानक दिये गये इस्तीफे पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते सालों में दिल्ली सरकार और राज्यपाल के बीच तनातनी की खबर आती रही। नजीब 2013 में उपराज्यपाल बने थे।
 
केंद्र और दिल्ली में सरकार बदली लेकिन नजीब अपने पद पर बने रहे। इससे यह धारणा बनी कि उन्होंने कांग्रेस सरकार के बाद भाजपा सरकार का भी विश्वास हासिल किया।  2009 से 2013 तक वो जमिया मिलिया इस्लामिया के वाइस चांसलर थे।
 
गौरतलब है कि उनके कार्यकाल को केजरीवाल सरकार और उनके मतभेदों के लिए याद रखा जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी लगातार यह आरोप लगाते रहे कि वह केंद्र के एजेंट के तौर पर काम करते हैं वहीं दूसरी ओर जंग और केंद्र का कहना था कि वह संवैधानिक जिम्मेदारी निभा रहे थे।
 
एलजी हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा है गया है कि वह वापस अपने पहले प्यार अकेडेमिक्स में जाएंगे, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को उनकी मदद और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा है।
 
जंग ने दिल्ली की जनता को भी उनके सहयोग के लिए, खासतौर पर राष्ट्रपति शासन के दौरान उनका समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहा है। उनका कहना है कि राष्ट्रपति शासन के दौरान जनता के सहयोग के कारण ही वे आसानी से दिल्ली के प्रशासन को संभाल पाए थे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links