Visitors online: 001

ऋषि कपूर ने तैमूर नाम पर आपत्ति जताने वाले को जमकर लगाई फटकार, दिया ये करारा जवाब

Home » Headlines

बॉलीवुड के स्टार दंपति करीना कपूर और सैफ अली खान के घर बीते दिनों बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम तैमूर अली खान रखा गया है। सैफ और करीना के परिवार में इस पर खुशी की लहर है। लेकिन बेटे का नाम तैमूर रखे जाने के बाद विवाद शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने इस नाम को लेकर आपत्ति जताई है। बीते दो दिनों से इस नाम को लेकर सोशल मीडिया पर इस सितारे की खूब आलोचना हुई। बेटे का ये नाम रखने के लिए सैफ और करीना के फैमिली मेंबर्स को ट्रॉल और टारगेट किया जा रहा है। अब इस नाम पर आपत्ति जताने वालों को करीना कपूर के अंकल ऋषि कपूर ने फटकार लगाते हुए करारा जवाब दिया है।
 
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर कल शाम लिखा, Сमाता-पिता अपने बच्चे का नाम जो भी रखें, लेकिन इस बात को लेकर आप लोग परेशान क्यों हैं? उसके नाम से आपका कोई लेना देना नहीं, आप लोग अपना काम करें। ये उनके मां-बाप की इच्छा है।Т इसके बाद लोग लगातार ऋषि कपूर को जवाब देने लगे और सवाल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, Сसभी नामों में से तैमूर। माता-पिता इतना बेहुदा नाम कैसे रख सकते हैं। इसके बाद ऋषि कपूर और भी भड़क गए और उन्होंने जवाब में लिखा, Сतुम सिर्फ अपने काम से काम रखों. तुम्हारे बेटे का नाम तो नहीं रखा ना। तुम कमेंट करने वाले कौन हो?Т
इसके बाद भी ऋषि कपूर ने एक के बाद एक जवाब देते हुए कई ट्विट्स किए। एक के जवाब में ऋषि ने लिखा, Сअलेक्जेंडर और सिकंदर कोई संत नहीं थे. वो भी एक आम नाम ही है। तुम्हें क्या तकलीफ है?Т एक और ट्वीट में ऋषि कपूर ने गुस्से में लिखा, बहुत से लोगों को मैं ब्लॉक करने जा रहा हूं। अब कोई बहस नहीं. बस अब चुप हो जाओ।
 
बीते दिनों ऋषि कपूर ने सैफ अली खान और करीना कपूर को उनके पहले बच्चे के जन्म पर बधाई देते हुए कहा कि इस दंपति के घर एक तेजस्वी बालक का जन्म हुआ है। उन्होंने लिखा कि करीना और सैफ को बधाईयां। उनके यहां एक तेजस्वी बच्चे का जन्म हुआ है। ऋषि ने बुधवार को ट्वीटर के जरिये करीना और सैफ अली ख़ान को बेटे के जन्म पर बधाई दी और जानकारी दी कि मां-बेटे दोनों ठीक हैं। इसके बाद ऋषि के कुछ फैंस ने करीना-सैफ के बेबी के नाम तैमूर को लेकर ऋषि से सवाल-जवाब करने शुरू कर दिए।
 
बता दें कि करीना ने मंगलवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। फिल्म इंडस्ट्री के इस शाही जोड़े ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान पटौदी रखा है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links