Visitors online: 002

भोपाल: बीजेपी नेता सुशील वासवानी के ठिकानों पर छापे; गोल्‍ड बिस्किट, प्रोपर्टी दस्‍तावेज जब्‍त

Home » Headlines

आयकर विभाग ने भाजपा नेता सुशील वासवानी के घर एवं विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। जानकारी के अनुसार, इन छापों में सोने के बिस्किट और प्रोपर्टी के कई दस्‍तावेज मिले हैं, जिन्‍हें आयकर विभाग ने जब्‍त कर लिया है। छापे की कार्रवाई दो दिन पहले शुरू की गई थी।
 
आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग की टीमों ने भाजपा नेता के बाहरी भोपाल स्थित बैरागढ़ के घर पर छापा मारा। इसके साथ ही उनके अन्य परिसरों पर भी छापे मारे गये, जिनमें वासवानी एवं उसके परिजन द्वारा चलाये जा रहे होटल एवं एक सहकारी बैंक शामिल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नोटबंदी के बाद पुराने नोटों को बदलने और नए नोटों के काले धंधे को पकड़ने के लिए आयकर विभाग की टीमों ने ये छापे मारे।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links