Visitors online: 003

पाकिस्तान ने 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Home » Headlines

पाकिस्तान ने आज 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। हाल के समय में सीमा पार आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर संबंधों में आए तनाव के बीच यह एक सद्भावना की पहल है।
 
जेल अधीक्षक हसन सेहतो ने बताया कि यहां मालिर जेल से रिहा किए गए 220 मछुआरों को अवैध रूप से पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
 
मछुआरे लाहौर जाने वाली रेलगाड़ी में सवार हुए जहां से उन्हें वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। सेहतो ने कहा, गृह मंत्रालय ने 220 मछुआरों को रिहा कर दिया जबकि 219 अब भी हमारी हिरासत में हैं।
 
उरी में सितम्बर में भारतीय सेना पर पाकिस्तान आतंकवादियों के हमले के बाद दोनों देशों के संबंध में आए तनाव के बीच सद्भावना की यह पहल सामने आई है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links