Visitors online: 003

प्रियंका जग्गा बिग बॉस 10 से हुईं बाहर,सलमान और बिग बॉस पर बरसीं!

Home » Headlines

अपनी उटपटांग हरकतों के कारण पहचानी जाने वाली शो की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा इस बार सीधे सलमान खान से ही भिड़ गईं। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और वो 'बिग बॉस' से बाहर हो गईं हैं।
 
घर से बाहर किए जाने के बाद प्रियंका ने अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया साइटों पर कहा कि बिग बॉस के घर से निकलना उनकी खराब तबीयत की वजह से हुआ।
 
प्रियंका का कहना है कि उनकी तबीयत वाकई काफी खराब थी लेकिन 'बिग बॉस' के घर में उन्हें कोई मेडिकल फैसिलिटी नहीं दी गई जिसकी वजह से उन्हें जबरन कुछ ऐसा करना पड़ा ताकि शो से उन्हें बाहर कर दिया जाए।
 
बता दें कि पिछले हफ्ते प्रियंका ने बदतमीजी की सारी हदें पार कर दी थीं।लोपामुद्रा के साथ हुए झगड़े के दौरान प्रियंका सभी घर वालों से बदतमीजी करने से नहीं चूकीं। उन्होंने मोनालिसा के ऊपर पर्सनल कमेंट किया और मनु पंजाबी की दिवंगत मां तक पहुंच गईं।
 
वीडियो में सफाई देते हुए प्रियंका कहती हैं कि अपनी तबीयत खराब होने की वजह से पहली बार घर से निकलने के बाद उन्होंने शो के निर्माताओं से कहा था कि उन्हें वासप घर के अंदर नहीं भेजें।लेकिन जितनी बार वो घर से बाहर गईं उन्हें वापस घर में भेजा गया।
 
प्रियंका आगे कहती हैं कि बिग बॉस के पास सलीके का एक डॉक्टर तक नहीं है जो उनका खयाल रख सके। प्रियंका आगे कहती हैं कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के लिए उन्हें कुछ ऐसी चीज करनी थी या कुछ ऐसा СकहनाТ था जिसकी वजह से वो घर से निकाल दी जाएं. घर से बाहर निकला ही उनका एक टार्गेट था।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links