Visitors online: 002

सलमान खान का मजाक उड़ाना ट्विंकल खन्ना को पड़ा भारी

Home » Headlines

अभिनेत्री से कॉलम्निस्ट बनी ट्विंकल खन्ना अपने बेबाक लेखन के लिए प्रचलित हैं। वह कई बार अपने मजाकिया कॉलम और ट्वीट्स से बड़े-बड़े सेलेब्रिटी का मजाक उड़ा चुकी हैं लेकिन इस बार उनका मजाक उन पर भारी पड़ गया। उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में अपने हाल के कॉलम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का मजाक उड़ाया। उसके बाद फिर क्या था सलमान के फैंस इतने नाराज हुए कि ट्विंकल खन्ना ट्विटर पर ट्रोल करने लगीं।
 
दरअसल हाल ही में अपने कॉलम फनी बोनस में ट्विंकल खन्ना ने कुछ सेलेब्रिटिज के मेट्रीमोनियल ऐड दिए जिसमें से एक ऐड सलमान खान का भी था। दबंग के लिए उन्होंने लिखा "भारत के सबसे उम्रदराज एलिजिबल बैचलर, डैशिंग, नॉन वेजिटेरियन, सफल खानदानी लड़के, जो डांस, ड्रामा और आर्ट में शानदार हैं, के लिए सुंदर, लंबी और कम बोलने वाली लड़की चाहिए। क्योंकि लड़का ज्यादा बक-बक नहीं सुन सकते। जाति बंधन नहीं। संपर्क करें: Sultan@Bhaijaan.com"। 
 
सलमान खान के लिए ट्विंकल खन्ना का यह मजाक दबंग के फैन्स को पसंद नहीं आया और वो लोग उनसे काफी नाराज हुए और ट्विटर पर उन्हें ट्रोल भी कर लिया गया। ट्विंकल के साथ-साथ लोगों ने उनके पति अक्षय कुमार का भी जमकर मज़ाक उड़ाया।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links