|
|
पांच-छह साल पहले भारत के फोन बाजार में नोकिया की तूती बोलती थी। हर कोई आंख बंद करके नोकिया फोन पर भरोसा करते थे लेकिन वह समय बीत गया उसके बाद एंड्रॉइड आधारित स्मार्टफोन का दौर आया। उसके बाद सैंमसंग, माइक्रोमैक्स, लेनेवो, आसुस जैसे कई स्मार्टफोन बाजार में आ गए।
पिछड़ने के बाद अब नोकिया स्मार्टफोन बाजार में धमाकेदार इंट्री करने जा रही है। नोकिया ने बताया कि वह 2017 में कई एंड्रॉइड आधारित स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। उनमें से एक बेहतरीन स्मार्टफोन नोकिया एज (Nokia Edge) है।
एंड्रॉइड आधारित स्मार्टफोन नोकिया एज में 23 मेगा पिक्सल कैमरा है। इस फोन में सुपर पावर बैट्री लाइफ है। फोन का डिस्पले 5.5 इंच है। इसका रिजोल्यशन 1080p है। जिससे तस्वीर आकर्षक ली जा सकती है।
नोकिया एज का आकर्षक फीचर
2.0 अल्ट्रा पिक्सल के साथ 23 मेगापिक्सल कैमरा
तेजी से चार्ज होने वाला लॉन्ग लास्टिंग बैट्री
4GB RAM
वाइडर एंगल व्यू के लिए फेब्लेट स्क्रीन
नोकिया एज स्मार्टफोन 20 जनवरी 2017 को लॉन्च हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इसकी कीमत 45,990 रखी गई है लेकिन आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है।
|