Visitors online: 002

51 बरस के हुए बॉलीवुड के СदबंगТ सलमान खान, भांजे आहिल के साथ काटा केक

Home » Headlines

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज 51 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और खास दोस्तों के साथ पनवेल वाले अपने फार्म हाउस पर मनाया और इसकी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की। सलमान ने कल देर रात अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह अपने भांजे आहिल के साथ केक काटते दिख रहे हैं। तस्वीर में उनकी बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी नजर आ रहे हैं। 
 
सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। बॉलीवुड के इस दबंग खान की निजी जिंदगी और करियर दोनों ही उतार चढ़ाव भरा रहा है। सलमान ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1988 में फिल्म "बीवी हो तो ऐसी" से की था। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, हम दिल दे चुके सनम उनकी 90 के दशक की लोकप्रिय और सफल फिल्मों में शुमार हैं। 
 
इसके बाद कुछ समय तक सलमान निजी जिंदगी में उतार-चढ़ाव के चलते अपनी फिल्मों से अधिक अपने कानूनी मामलों और प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में रहे। 2009 में बोनी कपूर की फिल्म वॉन्टेड से उनके फिल्मी करियर ने एक बार फिर ऐसी उड़ान भरी कि दबंग से लेकर किक, दबंग2, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और सुल्तान तक उनकी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। 
 
बड़े पर्दे के साथ ही सलमान का जलवा छोटे पर्दे पर भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। 10 का दम के साथ छोटे पर्दे पर कदम रखने वाले सलमान आज छोटे पर्दे के बिग बॉस के तौर पर पहचाने जाते हैं। सलमान का अपना एक एनजीओ बीइंग ह्यूमन है जो तमाम सामाजिक काम करने के साथ ही एक ब्रैंड के रूप में पहचाना जाता है। बाजार में बीइंग ह्यूमन के कपड़े सहित अन्य कई प्रोडक्ट मौजूद हैं। इसकी कमाई के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल सामाजिक कामों के लिए किया जाता है।
 
सलमान आज भी निजी जिंदगी में सिंगल टैग लिए जी रहे हैं लेकिन संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ जैसी तमाम बॉलीवुड बालाओं से उनके प्रेम संबंध हमेशा सुखिर्यों में बने रहे हैं। इन दिनों सलमान के रोमानियाई मॉडल एवं एंकर लूलिया वंतूर के साथ प्रेम संबंधों की चर्चा मीडिया के गलियारों में आम है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links