Visitors online: 001

सिंधु जल संधि रद्द होने की खबरों के बीच घबराया पाकिस्तान

Home » Headlines

पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत के साथ कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान चाहता है। पाकिस्तान ने इस बात पर भी जोर दिया कि कोई देश एकपक्षीय तरीके से सिंधु जल संधि को रद्द नहीं कर सकता। 
 
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने यहां साप्ताहिक समाचार ब्रीफिंग में कहा कि कश्मीर विवाद पाकिस्तान और भारत के बीच विवाद की जड़ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लंबित मुद्दों के समाधान के लिए अपनी जरूरी भूमिका निभाने की अपील की।
 
उन्होंने कहा, हम भारत के साथ कश्मीर समेत सभी लंबित मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण तरीके से चाहते हैं। इस साल की अंतिम ब्रीफिंग की शुरूआत में जकारिया ने कहा, हम कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्तावों के भारत द्वारा लगातार उल्लंघन की निंदा करते हैं। उरी आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि की समीक्षा किये जाने की खबरों के बीच उन्होंने कहा कि समझौते को एकपक्षीय तरीके से बदला या निलंबित नहीं किया जा सकता।
 
जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान पैदा हो रहे हालात पर नजर रख रहा है और ऐतिहासिक समझौते के किसी उल्लंघन के मामले में अपनी रणनीति पर चलेगा। रेडियो पाकिस्तान ने उनके हवाले से कहा, हम सिंधु जल संधि की रूपरेखा के दायरे में भारत की गतिविधियों का मूल्यांकन करेंगे। संधि के क्रियान्वयन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए एक मध्यस्थता प्रणाली होने की तरफ इशारा करते हुए जकारिया ने कहा कि इससे जुड़े कई विवाद पहले भी सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाये गये हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links