Visitors online: 005

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन स्थगित, मुलायम के आदेश के बाद हुआ फैसला

Home » Headlines

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन स्थगित हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। गौर हो कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पांच जनवरी को लखनऊ में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया था। शिवपाल ने ट्वीट कर कहा है कि मुलायम सिंह यादव के आदेश के बाद लखनऊ में आयोजित होनेवाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को स्थगित कर दिया गया है।  
 
इससे पहले के घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) दो टुकड़ों में बंट गयी। СअसंवैधानिकТ करार दिये गये पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अध्यक्ष बनाये जाने से कुपित सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने सम्मेलन में पारित सभी प्रस्तावों को अवैध करार देते हुए आयोजन के कर्ताधर्ता सपा महासचिव रामगोपाल यादव तथा उसमें शामिल पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और महासचिव नरेश अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया।
 
सपा महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा बुलाये गये राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश की सपा अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी कर दी गयी और मुलायम को पार्टी का संरक्षक घोषित किया गया। झगड़े की जड़ माने जा रहे राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया, जबकि शिवपाल यादव को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश ने अपने पहले आदेश में विधानपरिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links