Visitors online: 010

रोहतक रैली में केजरीवाल की ओर जूता फेंका गया, निशाना चूका

Home » Headlines

नोटबंदी पर यहां एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर रविवार को एक जूता फेंका गया। उस वक्त वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बना रहे थे।
 
हालांकि, युवक का निशाना चूक गया और जूता केजरीवाल को नहीं लगा। जूता फेंकने वाले युवक को पकड़ लिया गया। यह घटना आज शाम उस वक्त हुई जब आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल नोटबंदी के खिलाफ Сतिजोरी तोड़ भंडा फोड़Т रैली को संबोधित कर रहे थे।
केजरीवाल की ओर उस वक्त जूता फेंका गया जब वह नोटबंदी के फैसले को एक घोटाला करार देते हुए प्रधानमंत्री पर हमला बोल रहे थे। वहां मौजूद हरियाणा से आप के वरिष्ठ नेता नवीन जयहिंद ने कहा, Сजूता केजरीवाल जी को नहीं लगा।Т आप कार्यकर्ताओं ने युवक को काबू कर लिया और उसे बाद में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सौंप दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, Сआरोपी की पहचान विकास (26) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के दादरी जिला स्थित मोरी मकराना गांव का निवासी है।Т 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया, Сवह स्नातक है और बेरोजगार है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) मुद्दे पर केजरीवाल के उन बयानों से आहत है जो हरियाणा के हितों के खिलाफ हैं। पूछताछ के दौरान युवक की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं दिखी।Т केजरीवाल ने कहा कि इस घटना ने मोदी की कायरता साबित कर दी है।
 
उन्होंने कहा, Сमैंने कहा था मोदी जी कायर हैं इसलिए उन्होंने अपने पिट्ठू को जूते फेंकने के लिए भेज दिया लेकिन आप जूते फेंक सकते हैं या सीबीआई के छापे पड़वा सकते हैं पर यह मुझे नोटबंदी घोटाले के बारे में सच बोलने से नहीं रोकेगा।Т नोटबंदी पर उन्होंने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि इस कदम ने गरीब किसानों को अपने ही पैसों के लिए लंबी कतारों में खड़ा कर दिया।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links